Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad MP Dhulu Mahto Demands Train Services to Vaishno Devi Delhi Vellore and Bengaluru in Lok Sabha

सांसद ने वैष्णो देवी, दिल्ली, वेल्लोर और बेंगलुरु के लिए मांगी ट्रेन

धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा में धनबाद के लिए ट्रेन की मांग उठाई। उन्होंने वैष्णो देवी, दिल्ली, वेल्लोर और बेंगलुरू के लिए ट्रेन उपलब्ध कराने की अपील की। सांसद का कहना है कि धनबाद झारखंड का...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 4 Dec 2024 02:00 AM
share Share
Follow Us on

धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने मंगलवार को लोकसभा में धनबाद के लिए ट्रेन का मुद्दा उठाया। सांसद ने अपील की कि धनबाद से वैष्णो देवी, दिल्ली, वेल्लोर और बेंगलुरू के लिए ट्रेन उपलब्ध कराएं। इसके पहले सांसद ने रेल मंत्री से मिलकर भी उक्त मांगों को रखा था। सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा में कहा कि धनबाद झारखंड का प्रमुख शहर है। रेल सेवा ही आवागमन का मुख्य साधन है। वैष्णो देवी हिन्दू आस्था का प्रमुख धार्मिक स्थल है। हजारों की संख्या में धनबाद एवं आसपास के जिले के लोग वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं। धनबाद से सीधी ट्रेन वैष्णो देवी के लिए उपलब्ध होने से लोगों को सुविधा होगी।

दिल्ली के लिए धनबाद से ट्रेन की पुरानी मांग है। अब तक पूरी नहीं हुई है। इस पर तुरंत ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इसी तरह इलाज के लिए वेल्लोर जाने वाले मरीजों को ट्रेन के आभाव में काफी परेशानी होती है। बड़ी संख्या में धनबाद से मरीज इलाज के लिए वेल्लोर जाते हैं। बेंगलुरु में अध्ध्यन के लिए धनबाद के काफी विद्यार्थी आते-जाते हैं। धनबाद से बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं हैं। सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से रेल मंत्री से अपील की कि धनबाद से इन चार स्थानों के लिए ट्रेन सुविधा संबंधी मांग पर गंभीरता से विचार करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें