विधायक ने किया पुलिस अधिकारी को फोन
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बालाजी मंदिर के पास दुष्कर्म पीड़िता के घर जाकर परिवार से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर दोषी को सजा दिलाने की मांग की। विधायक की पहल से पुलिस ने आरोपी...

धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद विधायक राज सिन्हा गुरुवार को जगजीवन नगर स्थित बालाजी मंदिर के समीप दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे। परिजनों से मिले एवं मामले की जानकारी ली। विधायक ने बताया कि घटनास्थल से ही उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी से वार्ता कर दोषी को कड़ी से कड़ी से सजा दिलाने की मांग की। विधायक की सक्रियता को देख पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हुई। शाम चार बजे तक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया।
विधायक ने दुष्कर्म की घटना पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के मामले गंभीर हैं। पुलिस-प्रशासन बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पहल करे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।