केंदुआडीह मुद्दे पर धनबाद विधायक का अनशन कल

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद विधायक राज सिन्हा 23-24 दिन बीतने के बावजूद भू-धंसान के खिलाफ 24 घंटे का अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता प्रशासन और बीसीसीएल की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।

केंदुआडीह मुद्दे पर धनबाद विधायक का अनशन कल

धनबाद, विशेष संवाददाता। केंदुआडीह स्थित धनबाद-बोकारो सड़क पर भू-धंसान को 23-24 दिन बीतने के बावजूद जिला प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन व पथ निर्माण विभाग की निष्क्रियता के खिलाफ धनबाद विधायक राज सिन्हा 24 घंटे का अनशन करेंगे।

अनशन की घोषणा

व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर धनबाद विधायक ने घोषणा की कि वे नौ मई से अनशन करेंगे। कहा कि जनता अब जिला प्रशासन और बीसीसीएल की लापरवाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यह आंदोलन जनता की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। सरकार और प्रशासन अब भी नहीं चेते तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

सड़क बंद रहने से उत्पन्न संकट

विधायक ने गुरुवार को धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर सड़क बंद रहने से व्यापारियों, आमलोगों, छात्रों, महिलाओं के समक्ष उत्पन्न संकट के निराकरण पर चर्चा की। केंदुआ पुल चैंबर, छाताटांड़ चैंबर, लोयाबाद चैंबर, पुटकी चैंबर, मटकुरिया चैंबर, बैंक मोड़ चैंबर और अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया।

सर्वसम्मति से निर्णय

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अविलंब सड़क निर्माण, भू-धंसान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व वैकल्पिक यातायात व्यवस्था पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा। मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अजय नारायण लाल, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला चैंबर के प्रेम गंगेसरिया, लोकेश अग्रवाल, श्रवण सिन्हा, केंदुआ पुल चैंबर के अध्यक्ष रंजीत मधेशिया, सचिव राजेश मधेशिया, कोषाध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव, छाताटांड़ चैंबर के अध्यक्ष पंकज भुवानियां, सचिव मोनू वर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष साव, लोयाबाद चैंबर के सचिव सुनील पांडेय, कोषाध्यक्ष विजय सतमालिका, पुटकी चैंबर के केदार लाल वर्णवाल, चांद मियां, नीरज गुप्ता, हर्ष कुमार, बैंक मोड़ चैंबर के संदीप मुखर्जी सहित विभिन्न व्यापारिक संगठन व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनबाद विधायक राज सिन्हा कब अनशन करेंगे?
वे नौ मई से अनशन करेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।