
केंदुआडीह गैस रिसाव की जांच के लिए सरकार कमेटी बनाए : राज सिन्हा
धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में केंदुआडीह क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को रोजगार, सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज में उपकरण खरीद में गड़बड़ी का मामला भी उठाया और इसकी जांच की मांग की।
धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को विधानसभा में बीसीसीएल क्षेत्र के केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव का मुद्दा उठाया। प्रभावित परिवारों को रोजगार, सुरक्षा एवं पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। कहा कि वर्तमान में स्थिति गंभीर और भयावह है। प्रभावित परिवारों के समक्ष रोजगार और सुरक्षा की चिंता है। स्थानीय लोग आंदोलनरत हैं। विधायक ने जनहित में उक्त तथ्यों के आलोक में कार्बन मोनोऑक्साइड (जहरीली गैस) रिसाव प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम के लिए राज्य सरकार की ओर से एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की। रैयतों को रोजगार और सुरक्षा दी जाए।
पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी विधायक राज सिन्हा ने इस मामले में लिखित ज्ञापन दिया। ... मेडिकल कॉलेज में उपकरण खरीद में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा सत्र में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (एसएनएमसीएच) में बुजुर्गों को चलने में सहायता के लिए आर्थोपेडिक कैलीपर खरीदने के लिए जारी टेंडर में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया एवं जांच की मांग की। कहा कि आर्थोपेडिक कैलीपर (घुटने को सहारा देने के लिए) की जगह वॉर्नियर कैलीपर (मापने वाला उपकरण) खरीदकर सप्लाई करा दी गई। मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सामान्य मामला है। वैसे इसकी जल्द जांच करायी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




