Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad MLA Raj Sinha Demands Immediate Road Repairs or Uninterrupted Protest
जर्जर सड़कें नहीं बनने पर एक से बेमियादी धरना: सिन्हा

जर्जर सड़कें नहीं बनने पर एक से बेमियादी धरना: सिन्हा

संक्षेप: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नगर आयुक्त को 30 नवंबर तक जर्जर सड़कों के निर्माण का आदेश दिया है। यदि काम शुरू नहीं हुआ, तो वे 1 दिसंबर से बेमियादी धरना देंगे। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर मौन नहीं रहने की बात कही और सार्वजनिक पार्कों के निजीकरण के खिलाफ भी आवाज उठाई।

Thu, 13 Nov 2025 02:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बुधवार को नगर आयुक्त से बात कर अल्टीमेटम दिया कि धनबाद की जर्जर सड़कों का 30 नवंबर तक निर्माण शुरू नहीं होने पर वे एक दिसंबर से बेमियादी धरना देंगे। विधायक ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों की स्थिति दयनीय है, जिससे लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरटांड़, पंडित क्लीनिक रोड, राजकीय पॉलीटेक्निक से पांडरपाला, गांधी नगर, सब्जी बगान सड़क, डीएस कॉलोनी सड़क, माडा कॉलोनी सड़क, विनोद नगर सड़क, मनईटांड़, गोल बिल्डिंग से छठ तालाब होते हुए भोक्ता मेला मार्ग से पथराकुल्ही सड़क सहित अन्य जर्जर सड़कों का निर्माण 30 नवंबर तक हर हाल में शुरू किया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यदि निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वे एक दिसंबर से नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर बेमियादी धरना पर बैठेंगे। विधायक ने कहा कि जनहित के सवाल पर मौन नहीं रह सकता। आम जनता की सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक ने शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम, हाउसिंग कॉलोनी दादा-दादी पार्क सहित अन्य सार्वजनिक पार्कों के निजीकरण प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि जन हित में ऐसे सभी निजीकरण प्रस्तावों को तत्काल निरस्त किया जाए।