बंगाल में भाजपा की जीत से झामुमो में बौखलाहट: सिन्हा

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने झामुमो के धरने को नौटंकी कहा और महागठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत से महागठबंधन बौखला गया है। केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा है।

बंगाल में भाजपा की जीत से झामुमो में बौखलाहट: सिन्हा

धनबाद। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर झामुमो के धरने को नौटंकी करार देते हुए महागठबंधन पर हमला बोला। कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से झामुमो सहित पूरा महागठबंधन बौखला गया है। जनता का अपार समर्थन भाजपा के पक्ष में देखकर विपक्षी दल घबराहट और डर में राजनीति कर रहे हैं। यही कारण है कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धरना और प्रदर्शन की नौटंकी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब और आम लोगों को मिलने वाले किसी गैस सिलिंडर के मूल्य में वृद्धि नहीं की है।

आमलोगों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है। घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल किसी के दाम नहीं बढ़े हैं। झूठ फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। महागठबंधन ने अपने घोषणा-पत्र में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। आज सत्ता में आने के बाद वह वादा कहां गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।