Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Meeting Reviews Vector-Borne Disease Control Programs
राज्यस्तरीय टीम ने की रात्रि रक्तपट्ट संग्रह की समीक्षा

राज्यस्तरीय टीम ने की रात्रि रक्तपट्ट संग्रह की समीक्षा

संक्षेप:

धनबाद में मलेरिया कार्यालय में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें रात्रि रक्तपट्ट संग्रह, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों की समीक्षा की गई। टीम ने जिले की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया, जबकि चुनौतियों पर चर्चा भी की गई।

Sun, 9 Nov 2025 02:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता राज्य मलेरिया पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मलेरिया कार्यालय में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला बीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सहित राज्यस्तरीय टीम के सदस्य बिनय कुमार और डॉ इकबाल शामिल थे। बैठक में जिले में संचालित रात्रि रक्तपट्ट संग्रह, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम और अन्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि जिले में पूर्व निर्धारित आठ सेंटिनल साइटों पर 2400 स्लाइड संग्रह का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। वहीं आठ रैंडम साइटों पर भी 2400 स्लाइड संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें अब तक 1378 स्लाइड का संग्रहण हो चुका है। राज्य टीम ने जिले की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में काम के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। कर्मचारियों ने बताया कि रात्रिकालीन रक्त संग्रह के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जल्दी सो जाने और पुलिस सहयोग समय पर नहीं मिलने से कठिनाइयां आती हैं। इस पर अधिकारियों ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने की सलाह दी। बैठक में जिला बीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, मलेरिया निरीक्षक, एमटीएचएस, बीएचआई, बीएचडब्ल्यू, एमपीडब्ल्यू तथा पीरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।