Dhanbad News: एसआईआर के प्रचार-प्रसार में सहयोग करेगा जिला चैंबर
Dhanbad News: धनबाद में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ लोकेश बारंगे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स और एसआईआर कार्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। बैठक में एसआईआर की प्रगति और जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई, जिसमें व्यापारिक संगठनों की भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) लोकेश बारंगे के आमंत्रण पर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य के लिए बाहर से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। बैठक में धनबाद में चल रहे एसआईआर की प्रगति और इसके प्रभावी प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। बैठक में एसडीओ ने जिला चैंबर से एसआईआर अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर की सफलता के लिए व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।बैठक में जिला चैंबर के वरीय उपाध्यक्ष एवं हटिया चैंबर के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, उपाध्यक्ष एवं सरायढेला चैंबर के अध्यक्ष श्रवण सिन्हा, सचिव राजेश गुप्ता व राजेश बर्मन, चिरागोड़ा चैंबर के कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा तथा सरायढेला चैंबर के पदाधिकारी एसके हलदर शामिल थे।
बैठक में चैंबर ने आश्वासन दिया कि एसआईआर अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता में संगठन प्रशासन को हरसंभव सहयोग देगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


