
मेडिकल कॉलेज में हर दिन अलग रंग की मिलेगी बेडशीट
धनबाद के मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अब हर दिन अलग-अलग रंग की बेडशीट उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने 7000 बेडशीट का ऑर्डर दिया है, जिनमें से 3900 बेडशीट सोमवार को पहुंचाई गईं। यह व्यवस्था मरीजों की सुविधा और अस्पताल की स्वच्छता को बढ़ाने के लिए की जा रही है।
धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अब सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंग की बेडशीट उपलब्ध करायी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने सात हजार बेडशीट का ऑर्डर दिया है, जिनमें से 3900 बेडशीट की सोमवार को आपूर्ति की गई है। शेष बेडशीट जल्द उपलब्ध करायी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य मरीजों को रोजाना साफ और स्वच्छ बेडशीट उपलब्ध कराना है। अगले एक से दो सप्ताह में इमरजेंसी वार्ड से नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके बाद पूरे अस्पताल में यह लागू कर दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बेडशीट के साथ अस्पताल के पर्दे भी बदले जाएंगे।
500 नए पर्दे का ऑर्डर दिया गया है। पर्दे की आपूर्ति जल्द होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से मरीजों की सुविधा और अस्पताल की स्वच्छता में सुधार होगा। मेडिकल कॉलेज के मरीजों को अब हर दिन अलग-अलग रंग की बेडशीट दी जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने सात रंगों की सात हजार बेडशीट का ऑर्डर दिया है, जिसमें से 3900 बेडशीट की सोमवार को आपूर्ति की गई। इसके अलावा अस्पताल के पर्दे भी बदले जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंग की बेडशीट देने का उद्देश्य मरीजों को हर दिन साफ-सुथरा बेडशीट देना है। एक से दो सप्ताह में नई व्यवस्था इमरजेंसी से शुरू की जाएगी। इसके बाद पूरे अस्पताल की बेडशीट बदल दी जाएगी। जल्द नया पर्दा भी आएगा। फिलहाल 500 पर्दे का ऑर्डर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




