Dhanbad News: मोहलबनी मुक्तिधाम में मेयर ने लगाया कल्पवृक्ष का पौधा
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने मंगलवार को मोहलबनी मुक्तिधाम काली मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कल्पवृक्ष का पौधा लगाया और मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्मशान घाट की सफाई तथा हाईमास्ट लाइट व्यवस्था का निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि तकनीकी खराबी से बंद शवदाह गृह को जनरेटर और बेहतर बिजली व्यवस्था के साथ नगर निगम जल्द दोबारा चालू करेगा।

Dhanbad News: धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने मंगलवार को मोहलबनी मुक्तिधाम काली मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कल्पवृक्ष का पौधा लगाया। इससे पहले मेयर ने श्मशान काली मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मेयर ने श्मशान घाट की साफ-सफाई और हाईमास्ट लाइट व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े शवदाह गृह को नगर निगम जल्द ही जनरेटर व सुचारू विद्युत व्यवस्था के साथ दोबारा चालू करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड 51 के पार्षद बीरेंद्र कुमार, अभिषेक पांडेय, राजेश ठाकुर, उमेश यादव, अक्षय कुमार लाल, मौसम महंती, ममता सिंह, बाघा सिंह, पूनम देवी, शशिकांत निराला, चंदन महतो आदि थे।

