Dhanbad News: छिनतई का विरोध करने पर युवक की पिटाई, पैर टूटा
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद के भूदा महावीर नगर निवासी शैलेंद्र कुमार के साथ छिनतई के दौरान बदमाशों ने मारपीट की। इस घटना में शैलेंद्र का पैर टूट गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर कर बैग छीनने की कोशिश की।

Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। भूदा महावीर नगर निवासी शैलेंद्र कुमार के साथ गुरुवार की रात बदमाशों ने छिनतई के दौरान मारपीट की। घटना में शैलेंद्र का पैर टूट गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शैलेंद्र गुरुवार की रात रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले। केंद्रीय विद्यालय के रास्ते विनोद नगर पहुंचते ही कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनका बैग झपटने का प्रयास किया। शैलेंद्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उनका पैर टूट गया। इसके बाद बदमाश उनका बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बैग में पैसे मोबाइल व कुछ अन्य सामान थे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शैलेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।


