भिस्तीपाड़ा में रुपए छिनतई में दो युवकों को पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के भिस्तीपाड़ा में एक व्यक्ति से पैसे छीनने के आरोप में स्थानीय लोगों ने दो युवकों की पिटाई की। राजेश हाड़ी बैंक से 10,000 रुपए निकालकर जा रहे थे, तभी दोनों लड़कों ने उनसे पैसे छीन लिए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिस्तीपाड़ा में रुपए छिनतई में दो युवकों को पकड़ा

धनबाद, मुख्य संवाददाता। भिस्तीपाड़ा में एक व्यक्ति से रुपए छीनने के आरोप में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने दो युवकों की दमभर पिटाई की। मारपीट के बाद दोनों को पुलिस के पेट्रोलिंग पार्टी के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि राजेश हाड़ी बैंक से रुपए निकाल कर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में दो लड़कों ने उनकी जेब से 10 हजार रुपए छीन लिए। राजेश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां जुट गए और दोनों लड़कों को पकड़ लिया। दोनों लड़के कतरास के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी।

भुक्तभोगी ने देर रात तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।