Dhanbad News: पॉलीटेक्निक रोड में आभूषण दुकान से ढाई लाख की चांदी चोरी
Dhanbad News: धनबाद के मधु लक्खी ज्वेलर्स में शुक्रवार रात चोर दो लाख पचास हजार रुपये के चांदी के गहने चुरा कर फरार हो गए। चोर ने बगल की फर्नीचर दुकान की दीवार तोड़कर प्रवेश किया और दुकान के गहनों के साथ ही ग्राहकों के चांदी के गहने भी ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। पॉलीटेक्निक रोड स्थित मधु लक्खी ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर ढाई लाख रुपए के चांदी के गहनों की चोरी कर ली। बगल के फर्नीचर दुकान की दीवार तोड़ कर चोर दुकान में दाखिल हुए और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी पाकर धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। दुकान के संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि बगल की फर्नीचर दुकान की दीवार में सेंधमारी कर चोर घुसे और दुकान के गहनों के साथ रिपेयर के लिए आए ग्राहकों के चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।
चोर दुकान के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


