युक्तीकरण के बाद धनबाद जिले में 112 नए बूथ

Mar 15, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में मतदान केंद्रों के युक्तीकरण के बाद 6 विधानसभा में बूथों की संख्या 112 बढ़कर 2484 हो गई है। पहले यह संख्या 2372 थी। निर्वाचन आयोग ने बूथों के प्रस्ताव पर सहमति दी है। उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने यह जानकारी दी। सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा में बूथों की संख्या बढ़ी है।

युक्तीकरण के बाद धनबाद जिले में 112 नए बूथ

धनबाद। मतदान केंद्रों के युक्तीकरण के बाद धनबाद की 6 विधानसभा में 112 बूथ की बढ़ोतरी हुई है। अब धनबाद की 6 विधानसभा में बूथों की संख्या 2484 हो गई है। पहले यह संख्या 2372 थी। भारत के निर्वाचन आयोग ने भी उक्त बूथों के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। यह जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने दी। बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तीकरण के बाद 38 सिंदरी विधानसभा में 457, 39 निरसा में 422, 40 धनबाद में 485, 41 झरिया में 331, 42 टुंडी में 401 तथा 43 बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 388 बूथ सहित कुल बूथों की संख्या 2484 हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।