Dhanbad News: सरकारी अस्पतालों में घर बैठे होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी इलाज की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे मरीज घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इससे अस्पताल में लंबी कतारों से राहत मिलेगी और निर्धारित समय पर इलाज करवाना आसान होगा।

Dhanbad News: सरकारी अस्पतालों में घर बैठे होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन

Dhanbad News: धनबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी इलाज के लिए मरीजों को कतार में धक्के खाने से राहत मिलने वाली है। ओपीडी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन करने की तैयारी है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्कैन एंड शेयर के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल होने के कारण लोग घर बैठे इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। आनेवाले दिनों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से मरीज घर बैठे आसानी से ओपीडी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इससे अस्पताल पहुंचने पर रजिस्ट्रेशन काउंटर की कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी।

उन्हें टाइन स्लॉट उपलब्घ करा दिया जाएगा। निर्धारित समय पर आकर आसानी से इलाज करवा पाएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: सरकारी अस्पतालों में घर बैठे होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन