Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Hospitals Face Resource Shortage and Cleanliness Issues MLA Ragini Singh Raises Concerns
स्वास्थ्य सेवाओं की मुकम्मल सुविधा नहीं होने से लोग परेशान : रागिनी

स्वास्थ्य सेवाओं की मुकम्मल सुविधा नहीं होने से लोग परेशान : रागिनी

संक्षेप:

धनबाद विधानसभा के शीतकालीन सत्र में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अस्पतालों में संसाधनों की कमी और गंदगी पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मरीजों को डायलिसिस और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य मंत्री ने संसाधनों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया।

Dec 10, 2025 02:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, विशेष संवाददाता विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धनबाद जिले में अस्पतालों में संसाधन की कमी व अस्पताल परिसर में गंदगी पर राज्य सरकार के जवाब पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने असंतोष जाते हुए कहा कि विस में कहा कि झरिया समेत धनबाद जिले व आसपास के कई जिलों से मरीजों का धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए आना-जाना होता है। किडनी समेत अन्य कई गंभीर रोगों के लिए मरीज अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन डायलिसिस की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती है। टेस्ट व दवाइयां भी बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से लोगों का इलाज नहीं होने का भी मामला उठाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने उत्तर देते कहा कि सदर व एसएनएमएमसीएच में संसाधन की कमी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।