Dhanbad News: रांची सदर के रेडियोलोजी हब से जुड़ा धनबाद सदर अस्पताल का एक्स-रे विभाग

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद सदर अस्पताल के एक्स-रे विभाग को रांची सदर अस्पताल स्थित रेडियोलॉजी हब से जोड़ा गया है। अब एक्स-रे की रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध हो रही है, जिससे मरीजों और डॉक्टरों को राहत मिली है। इससे रिपोर्ट की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और समय पर चिकित्सकीय राय मिल रही है।

Dhanbad News: रांची सदर के रेडियोलोजी हब से जुड़ा धनबाद सदर अस्पताल का एक्स-रे विभाग

Dhanbad News: धनबाद सदर अस्पताल के एक्स-रे विभाग को रांची सदर अस्पताल स्थित रेडियोलॉजी हब से जोड़ दिया गया है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद अस्पताल में कराए जा रहे एक्स-रे की रिपोर्ट अब रांची से ऑनलाइन तैयार होकर उपलब्ध हो रही है। इससे विशेष रूप से मेडिको-लीगल मामलों में मरीजों और डॉक्टरों को बड़ी राहत मिली है। अब तक धनबाद सदर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने के कारण एक्स-रे की केवल फिल्म मरीजों को उपलब्ध कराई जाती थी। उसकी रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाती थी। ऐसे में मारपीट, सड़क दुर्घटना, चोट, पुलिस जांच और अन्य कानूनी मामलों में एक्स-रे रिपोर्ट की आवश्यकता होने पर मरीजों और जांच एजेंसियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे。

नई व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत सदर अस्पताल में मरीज का एक्स-रे होने के बाद उसकी डिजिटल इमेज रांची स्थित रेडियोलॉजी हब को भेजी जा रही है। वहां विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट एक्स-रे फिल्म का परीक्षण कर ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार करते हैं। यह रिपोर्ट धनबाद सदर医院 को उपलब्ध करा दिया जाता है। इससे रिपोर्ट की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और समय पर चिकित्सकीय राय मिल रही है। यह पूरी व्यवस्था ऑनलाइन है। विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से एक्स-रे की फिल्म ऑनलाइन रेडियोलॉजी हब को भेजी जाती है। वहां से इसकी रिपोर्ट भी ऑनलाइन ही आती है।

दूसरे दिन रिपोर्ट

एक्स-रे की फिल्म भेजने के दूसरे दिन रेडियोलॉजी हब से उसकी रिपोर्ट आती है। हालांकि इसके पहले फिल्म देखकर संबंधित मरीज के डॉक्टर उसका इलाज शुरू कर देते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कानूनी मामलों के लिए यह रिपोर्ट जरूरी होती है। एक दिन बाद आने से भी कोई खास परेशानी नहीं हो रही है।

सीएचसी को भी जोड़ा जाएगा

सरकार इस व्यवस्था को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सभी सीएचसी को एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों की मानें तो जल्द मशीन का इंस्टॉलेशन कर वहां एक्स-रे टेक्नीशियन को लगाया जाएगा। टेक्नीशियन एक्स-रे की फिल्म रेडियोलॉजी हब को भेजगा और वहां से उसकी रिपोर्ट आ जाएगी।

वर्जन

अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से एक्स-रे की रिपोर्ट बनाने में परेशानी होती थी। अब रांची रेडियोलॉजी हब से जुड़ने के बाद प्रमाणित रिपोर्ट मिल रही है। इससे विशेषकर मेडिको-लीगल मामलों में पुलिस और न्यायालयी प्रक्रिया में रिपोर्ट देनी आसान हो गई है।

-डॉ संजीव कुमार प्रसाद, उपाधीक्षक, धनबाद सदर अस्पताल

सामान्य प्रश्न

धनबाद सदर अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट कैसे तैयार की जाती है?
धनबाद सदर अस्पताल में एक्स-रे होने के बाद उसकी डिजिटल इमेज रांची स्थित रेडियोलॉजी हब को भेजी जाती है, जहां विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट रिपोर्ट तैयार करते हैं।
Amit Ranjan

लेखक के बारे में

Amit Ranjan

शॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।


करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।


विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।


विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad News: रांची सदर के रेडियोलोजी हब से जुड़ा धनबाद सदर अस्पताल का एक्स-रे विभाग