Dhanbad News: मेधा मिल्क स्टॉल के लिए 25 से पहले जमीन तय करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: धनबाद में मेधा मिल्क के स्टॉल के लिए जमीन उपलब्ध कराने का मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है। आवेदक अमित कुमार सिंह ने गव्य विकास निदेशालय से हस्तक्षेप की मांग की है। कोर्ट ने डीसी को एक सप्ताह में जमीन देने का निर्देश दिया है, अन्यथा 25 सितंबर को कोर्ट में पेश होना होगा।

Dhanbad News: मेधा मिल्क स्टॉल के लिए 25 से पहले जमीन तय करने का निर्देश

Dhanbad News: धनबाद। जिला पशुपालन कार्यालय के समीप मेधा मिल्क का स्टॉल लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का मामला अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मामले में आवेदक अमित कुमार सिंह ने गव्य विकास निदेशालय के निदेशक को पत्र भेजकर जमीन आवंटन की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की मांग की है। आवेदक के अनुसार मेधा मिल्क स्टॉल के लिए पुलिस लाइन के सामने जिला पशुपालन कार्यालय की बाउंड्री के बाहर जमीन का एनओसी मांगा गया था। आवेदक ने बताया कि 18 सितंबर को हुई सुनवाई में विपक्ष की ओर से काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए समय मांगा गया।

इसके बाद कोर्ट ने डीसी को एक सप्ताह के भीतर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन नहीं होने पर 25 सितंबर को संबंधित अधिकारी को कोर्ट में उपस्थित होना होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: मेधा मिल्क स्टॉल के लिए 25 से पहले जमीन तय करने का निर्देश