सीसीटीवी कैमरा लगाने के विवाद में पड़ोसी रिश्तेदार भिड़े
धनबाद के हीरापुर तेलीपाड़ा में 10 जनवरी को दो रिश्तेदार परिवारों के बीच सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें जानलेवा हमले और संपत्ति के नुकसान की शिकायतें शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

धनबाद, मुख्य संवाददाता हीरापुर तेलीपाड़ा में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर पड़ोस में रहनेवाले दो रिश्तेदारों का परिवार 10 जनवरी को आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष की शिकायतों पर धनबाद थाना में दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दिए शिकायत में विधवा निर्मला देवी ने पड़ोस में रहनेवाले अपने रिश्तेदार गोपाल प्रसाद साव, गोपाल के पुत्र राजदीप कुमार, राजदीप की पत्नी पूजा देवी, अरुण कुमार साव, सालू गुप्ता, गोपाल की पत्नी मीराबाला, सुबोध साव और काजल कुमारी के खिलाफ घर में घुस कर सीसीटीवी कैमरा तोड़ने और पुत्र पर जानलेवा हमला करने, जबरन बंटवारा का कागज बनाने का दबाव डालने, 60 हजार रुपए नगद छीन लेने आदि आरोप लगाए हैं।
इधर, गोपाल कुमार साव ने अपनी शिकायत में जितेंद्र कुमार महतो उर्फ बिट्टू, उसके भाई पंकज कुमार उर्फ विक्की, दोनों की पत्नियों और पांच कर्मचारियों के खिलाफ तेलीपाड़ा निर्मल प्लांट के पास स्थित घर में घुस कर मारपीट कर सिर फोड़ने, घर के बाथरूम की तरफ जबरन सीसीटीवी कैमरे लगाने, मां और भावज के साथ मारपीट करने और गले से चांदी की चेन छीनने आदि आरोप लगाए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


