Dhanbad News: शहर को अगले छह वर्षों तक जलजमाव से राहत मिलनी मुश्किल

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद में जलजमाव समस्या गंभीर होती जा रही है। 2010 में बनाई गई सीवरेज ड्रेनेज योजना 15 वर्षों से निष्क्रिय है। 2024 से इस पर काम शुरू हुआ है, पहले चरण में 516 करोड़ की लागत से एसटीपी का निर्माण हो रहा है। पहले चरण का काम दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Dhanbad News: शहर को अगले छह वर्षों तक जलजमाव से राहत मिलनी मुश्किल

Dhanbad News: धनबाद में हल्की बारिश के बाद होनेवाले जलजमाव से निपटने के लिए मेयर से लेकर निगम के अधिकारी तक सड़क पर उतरकर मशक्कत कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में हर बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या शहर में विकराल रूप ले रही है। इस समस्या से निपटने के लिए 2010 में सीवरेज ड्रेनेज योजना बनी थी। पिछले 15 वर्षों में इसके लिए सही ढंग से प्रशासनिक पहल नहीं होने की वजह से आजतक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। 2024 से इसपर काम शुरू हुआ है लेकिन जमीन की वजह से इसकी रफ्तार धीमी चल रही है। सीवरेज-ड्रेनेज योजना दो चरणों में पूरी होने वाली है। पहले चरण में 516 करोड़ की लागत से पांच जगहों पर एसटीपी बनाया जा रहा है। एसटीपी उन जगहों पर निर्माण किया जा रहा है, जहां शहर का गंदा पानी आकर दामोदर में गिरता है। अब दामोदर में गिरने से पहले इस गंदे पानी को एसटीपी में डालकर साफ किया जाएगा, उसके बाद इसे दामोदर नदी में गिराया जाएगा। अभी तक इस योजना का सिर्फ 7.9 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है। कई एसटीपी का निर्माण शुरू तक नहीं हुआ है। इसका खामियाजा है कि हल्की बारिश में ही शहर की हंस विहार कॉलोनी, लुबी सर्कुलर रोड, ग्रेवाल कॉलोनी, आठ लेन सड़क पर भारी जलजमाव हो जाता है。

दूसरे चरण में ड्रेनेज सिस्टम को किया जाएगा अंडरग्राउंड

सीवरेज ड्रेनेज योजना के दूसरे चरण में शहर की जितनी भी नालियां हैं, उसे अंडरग्राउंड करके फिर उसे एसटीपी से जोड़ा जाएगा। पहले चरण की योजना पूरी होने के बाद ही इसपर काम शुरू होगा। पहले चरण की योजना को पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2027 रखा गया है। 2027 के बाद शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर काम शुरू होगा और उसे पूरा होने में भी तीन साल का समय लग सकता है। 2032 से पहले धनबाद में ड्रेनेज सिस्टम सुधरने की संभावना बहुत कम दिखती है।

सीवरेज-ड्रेनेज योजना फेज वन की प्रगित रिपोर्ट

एसटीपी 1 (18 एमएलडी, सिजुआ) : 29 प्रतिशत

एसटीपी 2 (21 एमएलडी, पांडरकनाली) : 17 प्रतिशत

एसटीपी 3 (75 एमएलडी, पेटिया) : 12 प्रतिशत

एसटीपी 4 (60 एमएलडी, धनसार) : एक प्रतिशत

एसटीपी 5 (करमाटांड़, 21.9 एमएलडी) : काम शुरू नहीं

सामान्य प्रश्न

धनबाद में जलजमाव की समस्या कब से बढ़ रही है?
पिछले पांच वर्षों में हर बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या शहर में विकराल रूप ले रही है।
Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad News: शहर को अगले छह वर्षों तक जलजमाव से राहत मिलनी मुश्किल