अचानक घटी ठंड, दो दिन बाद अधिकतम तापमान होगा 30 डिग्री
धनबाद में जनवरी महीने में अचानक ठंड कम होने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान...
धनबाद, प्रमुख संवाददाता जनवरी के महीने में अचानक घटी ठंड ने लोगों को हैरान कर दिया। दिन के तापमान में बढ़ोतरी की वजह से पहली बार इस सीजन में गर्मी का एहसास हुआ। लोग बिना स्वेटर-जैकेट के ही घर से निकल गए। दिनभर कड़ी धूप की वजह से ठंड का एहसास नहीं हुआ। घर में पंखे तक चले। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना जताई है।
मंगलवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 23 जनवरी को अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि 25 जनवरी को फिर आसमान में बादल छाएंगे और तापमान घटेगा। दिन और रात के तापमान में यह अंतर लोगों को बीमार बना रहा है। हालांकि जनवरी में इतनी अधिक गर्मी पड़ने से बीमारियों की बढ़ने की संभावना अधिक है। पिछले दस दिनों से धनबाद में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। पहली बार इससे राहत मिली, लेकिन राहत मिलते ही अचानक गर्मी बढ़ गई है। ठंड घटने से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को राहत मिली है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि ठंड एक बार फिर से वापसी करेगी। सरस्वती पूजा के बाद से ही धनबाद में ठंड की विदाई होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।