धनबाद में बारिश से तापमान में गिरावट, अलर्ट जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में मंगलवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ और बाजारों में भीड़ कम रही। किसानों के लिए यह बारिश मिश्रित प्रभाव लेकर आई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

धनबाद में बारिश से तापमान में गिरावट, अलर्ट जारी

धनबाद, संवाददाता। जिले में मंगलवार की दोपहर से देर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम में बदलाव के चलते जनजीवन पर असर देखा गया। सड़कों पर पानी जमा होने से कुछ जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं बाजारों में भी सामान्य से कम भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए यह बारिश मिश्रित प्रभाव लेकर आई है।

जहां कुछ फसलों को फायदा होगा, वहीं तेज हवा और संभावित ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, तीन अप्रैल तक मौसम इसी तरह अस्थिर रहेगा। इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई गई है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर खुले मैदान व पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभे के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।