Dhanbad News: शहर में 13 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खुलेंगे
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में नगर निगम 18 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलेगा। इसके लिए किराए पर बिल्डिंग लेने के लिए टेंडर निकाला गया है। इन केन्द्रों में लोग सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। इसके अलावा, पहले से चल रहे 30 अर्बन हेल्थ सेंटर के साथ 13 नए खोले जाने की योजना है।

Dhanbad News: धनबाद। नगर निगम क्षेत्र में 18 नए अर्बन हेल्थ सेंटर के लिए नगर निगम किराए पर बिल्डिंग लेगा। इसको लेकर टेंडर निकाला गया है। एक हजार स्क्वॉयर फीट क्षेत्रफल वाले भवन को किराए पर लिया जाएगा। वर्तमान में 30 अर्बन हेल्थ सेंटर चल रहे हैं। 13 और नए खोलने की तैयारी है। मुहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर नगर निगम सभी वार्डों में अर्बन हेल्थ सेंटर खोलेगा। अर्बन हेल्थ सेंटर में सर्दी, खांसी-बुखार जैसी बीमारियों का इलाज होगा। साथ ही दवाएं मुफ्त में मिलेंगी।


