Dhanbad News: बाघमारा, झरिया, टुंडी व धनबाद को ध्यान देने का निर्देश

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद में डीईओ अभिषेक झा ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में पेड़ मां के नाम, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, नशा मुक्त विद्यालय, और अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने लक्ष्यों की उपलब्धि के लिए मिशन मोड में कार्य करने की आवश्यकता जताई।

Dhanbad News: बाघमारा, झरिया, टुंडी व धनबाद को ध्यान देने का निर्देश

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीईओ अभिषेक झा ने गुरुवार को जिले के सभी बीईईओ, बीपीओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, नशा मुक्त विद्यालय, इलेक्टोरल क्लब के गठन, कक्षा नौ से 12वीं तक छात्रों के लिए पोशाक के लिए डेटा संग्रह एवं इंस्पायर मानक अवार्ड की समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में डीईओ ने कहा कि इन सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करना होगा। बाघमारा, झरिया, टुंडी एवं धनबाद को विशेष रूप से ध्यान देने और लक्ष्य प्राप्त करने को कहा गया। प्रखंड के पदाधिकारियों की शिकायत पर डीईओ ने कहा कि निजी विद्यालय हों या सरकारी उनके द्वारा उचित प्रतिक्रिया नहीं मिलने एवं सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं में सहयोग न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ससमय लक्ष्य पूर्ण करने एवं अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रयास का निर्देश दिया गया। मौके पर जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे。

बैठक के प्रमुख विषय

बेंच-डेस्क अधिक है तो कमी वाले स्कूलों में भेजें

अक्तूबर महीने के पहले दिन गुरुवार को डीईओ ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हाई स्कूल व प्लस टू स्कूलों को डीईओ ने विभिन्न निर्देश दिया। वीरगाथा एवं नया भारत गढ़ो कार्यक्रम के तहत की जाने वाली गतिविधियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। कई विद्यालय में बेंच डेस्क अधिक है तो कहीं कमी है। जिन विद्यालयों में बेंच डेस्क की संख्या अधिक है, वहां से कमी वाले विद्यालयों में नियमानुसार स्थानांतरण करने का निर्देश दिया गया। हाई व प्लस टू विद्यालयों में इंसरेटर अनिवार्य रूप से स्थापित करते हुए यू डाइस में इंट्री करने को गया। विभाजित सिलेबस रियल टाइम में भरने, रेल परीक्षा एवं एमसी का डाटा ई विद्या वाहिनी पर नियमित रूप से अपडेट करने को कहा गया। जिन विद्यालयों में अब तक एसएमसी का गठन नहीं हुआ है, उन्हें अविलंब गठित करने को कहा गया। कई विद्यालयों के जर्जर भवन को तोड़ने के संबंध में चर्चा होने पर उसे पूर्व के निर्देशों के अनुपालन करते हुए तोड़ने की जानकारी साझा की गई。

सामान्य प्रश्न

✦डीईओ ने समीक्षा बैठक में किन विषयों पर चर्चा की?−
डीईओ ने समीक्षा बैठक में एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, नशा मुक्त विद्यालय, इलेक्टोरल क्लब के गठन, कक्षा नौ से 12वीं तक छात्रों के लिए पोशाक के लिए डेटा संग्रह एवं इंस्पायर मानक अवार्ड की समीक्षा की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: बाघमारा, झरिया, टुंडी व धनबाद को ध्यान देने का निर्देश