डीएसई के पास 14 शिक्षा अंचलों का प्रभार
धनबाद के 17 शिक्षा अंचलों में से 16 में बीईईओ का पद रिक्त है। जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने 14 अंचलों का प्रभार अपने पास रखा है। एकमात्र बीईईओ रीना कुमारी के पास तीन अंचल हैं। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें आवश्यक कार्यों के लिए डीएसई कार्यालय दौड़ना पड़ेगा।

धनबाद के 17 शिक्षा अंचलों में से 16 शिक्षा अंचलों में बीईईओ का पद रिक्त होने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने इससे संबंधित निर्देश जारी किया है। डीएसई आयुष कुमार के पास 17 में से 14 शिक्षा अंचलों का प्रभार रहेगा। धनबाद में कार्यरत एकमात्र बीईईओ रीना कुमारी के पास तीन शिक्षा अंचल हैं। पिछले दिनों हिन्दुस्तान में इससे संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी कि 17 में 16 शिक्षा अंचलों में बीईईओ का पद रिक्त हो गया है। डीएसई ने अपने पास गोविंदपुर एक-दो, टुंडी, पूर्वी टुंडी, निरसा, कलियासोल, एग्यारकुंड, तोपचांची एक व दो, कतरास एवं बाघमारा, नगरपालिका, धनबाद एक व धनबाद दो अंचल रखा है।
डीएसई ने कहा कि स्थायी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का पदस्थापन होते ही यह आदेश स्वत: समाप्त हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों का कहना है कि हमलोगों को मार्च महीने में आवंटित राशि खर्च करने से लेकर प्रखंड से संबंधित विभिन्न कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए डीएसई कार्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ेगी। शिक्षकों की परेशानी बढ़ेगी। विभाग अविलंब बीईईओ की प्रतिनियुक्ति धनबाद में करे। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी का तीन पद पहले से खाली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


