Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Doctor s Home Burgled Cash and Mobile Stolen by Minors
बेकारबांध के पास डॉक्टर के घर दिनदहाड़े 40 हजार की चोरी

बेकारबांध के पास डॉक्टर के घर दिनदहाड़े 40 हजार की चोरी

संक्षेप:

धनबाद में डॉ तापुल मुल्क उर्फ डॉ ताज के घर पर चोरी हुई। चोरों ने 30-40 हजार रुपए नगद और एक मोबाइल चुराया। डॉ ताज और उनकी पत्नी बाजार गए थे, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। CCTV फुटेज में चार नाबालिग चोरों को देखा गया। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।

Jan 09, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता बेकारबांध तालाब के पास स्थित जीवन ज्योति स्कूल के बगल में रहने वाले डॉ तापुल मुल्क उर्फ डॉ ताज के घर पर गुरुवार की दोपहर चोरी हो गई। दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर करीब 30-40 हजार रुपए नगद और एक मोबाइल चुरा लिए। डॉ ताज ने धनबाद थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को दिए आवेदन में डॉ ताज ने बताया कि वे गुरुवार को सुबह करीब सवा 11 बजे अपनी पत्नी के साथ पुराना बाजार मार्केट गए थे। दोपहर तीन बजे वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी टूटी हुई थी। डॉ ताज की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चार नाबालिग लड़कों को घर के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देते देखा गया। पुलिस चारों की पहचान में जुटी है। ---- जाते-जाते चोरों ने कद्दू में घोंप दिया था चाकू चोरी के दौरान चोरों ने दुस्साहस का परिचय दिया। डॉ ताज ने बताया कि चोरों ने उनके घर की रसोई में रखे अंडों को बनाकर खाया। दिलेरी दिखाते हुए जाते-जाते एक कद्दू में छूरी घोंप कर छोड़ दिया। करीब डेढ़ साल पहले भी डॉ ताज के घर चोरी की इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। आज तक उस कांड के आरोपी नहीं पकड़े गए।