Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Division did 100 MT loading in just 221 days

धनबाद डिवीजन ने महज 221 दिन में की 100 एमटी लोडिंग

धनबाद। राजस्व आमदनी के साथ-साथ लोडिंग में भी धनबाद रेल मंडल का पहिया सबसे तेज दौड़ रहा है। धनबाद डिवीजन ने भारतीय रेलवे के सभी कीर्तिमान को पीछे...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 10 Nov 2022 02:30 AM
share Share
Follow Us on

धनबाद। राजस्व आमदनी के साथ-साथ लोडिंग में भी धनबाद रेल मंडल का पहिया सबसे तेज दौड़ रहा है। धनबाद डिवीजन ने भारतीय रेलवे के सभी कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए इस वित्तीय वर्ष में महज 221 दिन में 100 मिलियन टन लोडिंग का आंकड़ा छू लिया है। धनबाद पहला डिवीजन है जिसने इतने कम दिनों में 100 एमटी लोडिंग की है। इससे पहले वर्ष 2020-21 में 288 दिनों में जबकि वर्ष 2021-22 में 245 दिनों 100 मिलियन टन लोडिंग का रिकार्ड था। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में धनबाद डिवीजन सभी मंडलों से आगे है। खुर्दा रोड मंडल 93.06 मीलियन टन के साथ दूसरे, बिलासपुर मंडल 92.98 मीलियन टन के साथ तीसरे और चक्रधरपुर मंडल 85.09 मीलियन टन माल लदान के साथ चौथे नंबर पर है। धनबाद डिवीजन की 100.27 मीलियन टन लोडिंग में सर्वाधिक 96.31 एमटी कोयला शामिल। इसके अलावा डिवीजन ने सीमेंट, क्लींकर, आयरण एंड स्टील, बॉक्साइट, रेड मड, स्टोन चिप्स, फ्लाई ऐश आदि का भी लगभग चार मिलियन टन लोडिंग कर सामानों को मंजिल तक पहुंचाए हैं। देश में गहराए बिजली संकट के दौरान धनबाद डिवीजन ने कोयला आपूर्ति की जो रफ्तार पकड़ी वह अनवरत जारी रही। कई वर्षों से लोडिंग में शीर्ष पर रहने वाला बिलासपुर मंडल इस साल तीसरे नंबर पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें