जिला परिषद में ड्राइवर और माली की होगी बहाली
धनबाद जिला परिषद में जल्द ही संविदा पर ड्राइवर, माली, अनुसेवक और चतुर्थवर्गीय कर्मियों की बहाली होगी। लंबे समय से कर्मियों की कमी के कारण कार्यालय के कार्यों में परेशानी हो रही है। जनवरी में हुई जिला परिषद बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिला परिषद में जल्द ही संविदा पर ड्राइवर, माली, अनुसेवक और चतुर्थवर्गीय कर्मियों की बहाली होगी।
कर्मियों की कमी
जिला परिषद में लंबे समय से कर्मियों की कमी बनी हुई है, जिससे कार्यालय के कार्यों के संचालन में परेशानी हो रही है। स्थायी नियुक्ति नहीं होने से फिलहाल अस्थायी कर्मियों के सहारे काम चलाया जा रहा है। दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर मानेदय का भुगतान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जनवरी माह में हुई जिला परिषद बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद अब बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय स्तर पर पदों की आवश्यकता और कार्यों के आधार पर सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर कर्मियों को काम पर लगाया जाएगा। जिला परिषद के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कार्यालय संचालन, साफ-सफाई, वाहन संचालन समेत अन्य दैनिक कार्यों के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी नहीं हैं। ऐसे में संविदा पर नियुक्ति कर कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी हो रही है।
नियुक्ति प्रक्रिया
बताया जा रहा है कि चयनित कर्मियों को दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर मानदेय का भुगतान किया जाएगा। कार्य के अनुसार निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। जिला परिषद के विभिन्न कार्यालयों और परिसरों में नए कर्मियों की तैनाती होगी। जिला परिषद में वर्षों से स्थायी बहाली नहीं होने के कारण कर्मियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। कई कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि नई नियुक्तियां नहीं हुई हैं। ऐसे में संविदा पर बहाली को फिलहाल व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


