व्यावसायिक कार्यों के लिए जिला परिषद की जमीन मिलेगी

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद जिला परिषद अब अपनी खाली जमीनों का उपयोग करने के लिए लीज पर देने की योजना बना रही है। पहले चरण में विभिन्न स्थानों की जमीनों को लीज पर देने की तैयारी है। इसका उद्देश्य परिषद की आय बढ़ाना और विकास योजनाओं को गति देना है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

व्यावसायिक कार्यों के लिए जिला परिषद की जमीन मिलेगी

धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिला परिषद अब अपनी खाली जमीन का बेहतर उपयोग करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिला परिषद बोर्ड से मंजूरी के बाद विभिन्न इलाकों की खाली जमीनों को लीज पर देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना का उद्देश्य जिला परिषद की आय बढ़ाना और विकास योजनाओं को गति देना है। पहले चरण में पुराना बाजार पानी टंकी स्थित 21 डिसमिल जमीन, पूजा टॉकीज स्थित 20 डिसमिल, आमाघाटा स्थित एक एकड़, निरीक्षण भवन परिसर स्थित जमीन को लीज पर देने की तैयारी है। दूसरे चरण में जिले के अन्य क्षेत्रों की खाली जमीनों की पहचान कर उसे भी लीज पर दी जाएगी।

जिलेभर में बड़े पैमाने पर जिला परिषद की जमीन खाली पड़ी है, जिसकी अब व्यावसायिक और जनहित कार्यों के लिए उपयोग करने की योजना बनाई गई है। जिला परिषद अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से जमीनों का कोई उपयोग नहीं हो रहा था। ऐसे में परिषद ने निर्णय लिया कि लीज पर जमीनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाए, ताकि परिषद को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सके। इस राशि का उपयोग सड़क, पेयजल, भवन निर्माण और अन्य विकास योजनाओं में किया जाएगा। इससे पहले भी जमीन को लीज पर देने की तैयारी की गई थी, लेकिन उस समय एक भी खरीदार सामने नहीं आया था। इस बार जिला परिषद नई रणनीति के तहत प्रक्रिया को सरल बनाने और निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस पहल से जिला परिषद की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।