Dhanbad News: म्यूजिक बजाने के लिए नहीं मिल रही अनुमति, आयोजक परेशान
Dhanbad News: धनबाद में डांडिया आयोजक डीजे और लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति के लिए नगर निगम और एसडीएम कार्यालय के बीच चक्कर लगा रहे हैं। नए नियम के तहत म्यूजिक सिस्टम की अनुमति नगर निगम से लेनी है, जबकि आयोजन की अनुमति एसडीएम कार्यालय से मांगी जा रही है। नगर निगम में डांडिया और दुर्गापूजा के 20 से अधिक आवेदन लंबित हैं।

डांडिया आयोजकों को अनुमति के लिए परेशानी
Dhanbad News: शहर में अभी जगह-जगह डांडिया की धूम मची हुई है। डांडिया कराने के आयोजक म्यूजिक बजाने के लिए अनुमति के लिए नगर निगम कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं। सरकार के नए नियम के अनुसार डीजे-लाउडस्पीकर बजाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी है। नगर निगम के पास आवेदक पहुंच रहे हैं तो उन्हें आयोजन से संबंधित अनुमति मांगी जा रही है। पूर्व में आयोजन से सबंधित सभी अनुमति एसडीमए कार्यालय से मिलती थी, लेकिन अब साउंड सिस्टम के लिए निगम से अनुमति लेनी होगी। आयोजकों को एसडीएम कार्यालय से निगम कार्यालय भेजा जा रहा है। दो विभागों के बीच इस फेंकाफेकी में आयोजक परेशान हैं। शहर में पिछले एक हफ्ते से जितने भी डांडिया उत्सव हो रहे हैं, उनमें से किसी के पास म्यूजिक सिस्टम बजाने का अनुमति पत्र नहीं था। धनबाद में अगले चार दिनों में 10 से अधिक डांडिया के आयोजन होने हैं। वहीं दुर्गापूजा कमेटी को भी आयोजन से सबंधित अनुमति लेनी होगी। सबसे अधिक परेशान डांडिया उत्सव कराने वाले हैं। नगर निगम का कहना है कि आयोजन से संबंधित अनुमति पहले एसडीएम कार्यालय से लेकर आइये फिर म्यूजिक सिस्टम बजाने की अनुमति मिलेगी। अब एसडीएम कार्यालय में आयोजन से सबंधित अनुमति मांगने पर निगम कार्यालय भेजा रहा है।
----------
सरकार के नए नियम से अनुमति प्रक्रिया में बदलाव
सरकार के नए नियम से परेशानी
नगर विकास विभाग की ओर से पिछले महीने जारी अधिसूचना में डीजे-लाउडस्पीकर बजाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। पूर्व में यह व्यवस्था थी कि एसडीएम कार्यालय से आयोजन से संबंधित सभी अनुमति मिलती थी। अब आयोजकों को पहले एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेनी होगी, उसके बाद नगर निगम आकर म्यूजिक सिस्टम बजाने की अनुमति लेनी होगी। दो विभागों के बीच भाग-दौड़ करनी पड़ेगी।
--------
नगर निगम में आवेदन लंबित
नगर निगम में 20 से अधिक आवेदन लंबित
नगर निगम में डांडिया और दुर्गापूजा में म्यूजिक सिस्टम बजाने की अनुमति के लिए 20 से अधिक आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। नगर निगम आवेदकों को पहले आयोजन करने की अनुमति एसडीएम कार्यालय से लाने का निर्देश दे रहा है। वहां से अनुमति के बाद ही निगम म्यूजिक सिस्टम बजाने की अनुमति दी जाएगी।

