Dhanbad News: टुंडी में अंतरजिला साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Dhanbad News: धनबाद में ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने भालपहाड़ी गांव में छापेमारी कर पांच कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आधी रात गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। टुंडी थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Dhanbad News: टुंडी, प्रतिनिधि। धनबाद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने संग्रामडीह के भालपहाड़ी गांव में बड़ी कार्रवाई की है। आधी रात को आधा दर्जन थानों की पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर पांच शातिर साइबर अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन भालपहाड़ी, देवघर व कोडरमा के एक-एक युवक शामिल हैं। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में 17 पुलिस अधिकारियों और 80 महिला-पुरुष जवानों की विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि भालपहाड़ी में साइबर ठग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो की अगुवाई में टीम ने गांव को चारों तरफ से घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में कई थानों की पुलिस शामिल थी।
--
बरामद डिजिटल उपकरण और दस्तावेज
डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 20 स्मार्टफोन व कीपैड मोबाइल, 16 एटीएम कार्ड, चार पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, 23 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, एक ई-पोस मशीन और तीन आरसी बुक बरामद किया गया है। इस संबंध में टुंडी थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
ये हुए गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में राजू कुमार मंडल (27), अजीत कुमार मंडल (26), उत्तम कुमार मंडल (20) तीनों निवासी भालपहाड़ी, टुंडी (धनबाद), दिलीप कुमार मंडल (29), निवासी गगनपुर, मरगोमुंडा (देवघर) और उमेश कुमार राणा (33), निवासी पूर्णाडीह, नवलशाही (कोडरमा) शामिल हैं।
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी
छापेमारी टीम में शामिल रहे अधिकारी
अभियान में निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो, टुंडी थाना प्रभारी रामजी राय, पंचेत ओपी प्रभारी सुजीत कुमार सिंह, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी शेखर कुमार, कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का, एमपीएल ओपी प्रभारी डॉ शिल्पी भगत, बाघमारा महिला थाना प्रभारी सुरबाला भुंगराज और धनबाद महिला थाना प्रभारी बिगन सोय समेत 17 अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

