धनबाद बना सीनियर झारखंड स्टेट जूडो चैंपियन

Dec 31, 2024 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद ने रांची में आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट जूडो चैंपियनशिप में 7 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में झारखंड के 20 जिलों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने...

धनबाद बना सीनियर झारखंड स्टेट जूडो चैंपियन

धनबाद, मुख्य संवाददाता रांची में आयोजित दो दिवसीय सब जूनियर व सीनियर झारखंड स्टेट जूडो चैंपियनशिप में 7 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य के साथ धनबाद चैंपियन बना। धनबाद जिला जूडो संघ सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि झारखंड के 20 जिलों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

धनबाद के लिए स्वर्ण पदक जीतनेवालों में यश राज, संभव कुमार, सोमनाथ भट्टाचार्य, मानसी कुमारी, अलाफिया जोहा, अनुप्रिया लाल, संस्कार शामिल हैं। रजत पदक पलक परमा, लक्ष्मी कुमारी, संघर्ष सुमन, अनिकेत भारद्वाज तथा कांस्य पदक आदर्श राज, प्रशांत हेम्ब्रम, आदर्श कुमार ने जीता। धनबाद जिला जूडो संघ अध्यक्ष सैयद मतलूब हासमी, कोषाध्यक्ष विनय रिटोलिया, तोराब खान, दिनेश मंडल, पंचम लाल शर्मा समेत अन्य ने बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Crowned Champion at Jharkhand State Judo Championship with 7 Golds
;;;