Dhanbad News: अल्पमत वाले डीसीए को कार्रवाई का अधिकार नहीं : मेयर

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद क्रिकेट संघ में विवाद के बीच मेयर संजीव सिंह ने विक्षुब्ध गुट का समर्थन किया। उन्होंने डीसीए की वर्तमान कमेटी के खिलाफ अविश्वास जताने वाले सदस्यों के साथ खड़े होने की बात कही। मेयर ने डीसीए की वित्तीय गड़बड़ी और परिवारवाद की भी आलोचना की।

Dhanbad News: अल्पमत वाले डीसीए को कार्रवाई का अधिकार नहीं : मेयर

Dhanbad News: धनबाद क्रिकेट संघ में उठे विवाद के बीच मेयर संजीव सिंह पहली बार खुलकर विक्षुब्ध गुट के साथ आ गए हैं। उन्होंने डीसीए मैनेजिंग कमेटी से धर्मेंद्र सिंह को हटाने और बालाशंकर झा को शोकॉज नोटिस देने पर सवाल उठाया। मेयर ने कहा कि 124 सदस्यों द्वारा डीसीए की वर्तमान कमेटी पर अविश्वास जताने के बाद किसी भी सदस्य पर कार्रवाई करना अनुचित और अनैतिक है। मेयर ने कहा कि डीसीए में व्याप्त परिवारवाद, पक्षपातपूर्ण निर्णय, वित्तीय गड़बड़ी और डीसीए पर कब्जा करने के विरुद्ध सदस्यों और धनबाद के पूर्व खिलाड़ियों ने पिछले कुछ माह से एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम को मेरा भी समर्थन प्राप्त है। लगभग 200 सदस्यों वाले डीसीए में 124 सदस्यों ने वर्तमान कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए विशेष आमसभा बुलाने की मांग की है। इस संबंध में डीसीए को 21 जून 2026 को पत्र दिया जा चुका है। डीसीए के संविधान के अनुसार एक माह के अंदर विशेष आमसभा बुलानी अनिवार्य है।

वर्तमान समिति की आलोचना

मेयर ने कहा कि इतने विरोध के बाद भी डीसीए के वर्तमान पदाधिकारी अपने अनैतिक और अनुचित कार्यों से बाज नहीं आ रहे हैं। 26 जून 2026 को वर्तमान कमेटी ने प्रबंध समिति की बैठक बुलाकर बिना किसी कारण सहायक सचिव धर्मेंद्र कुमार को प्रबंध समिति से बाहर कर दिया और संयुक्त सचिव बालशंकर झा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन दोनों के विरुद्ध कार्रवाई पूरी तरह से अनैतिक है क्योंकि इन दोनों ने वर्तमान कमेटी को हटाने के लिए हस्ताक्षर किया है। जब वर्तमान कमेटी को सदस्यों का बहुमत ही प्राप्त नहीं है, तब अल्पमत में रहते हुए इस कमेटी को इस तरह का नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। वर्तमान कमेटी एक महीने के अंदर विशेष आमसभा बुलाकर विश्वास हासिल करे अथवा कमेटी भंग कर फिर से चुनाव करवाए।

क्रिकेट के विकास के लिए प्रतिबद्धता

डीसीए को जेबी संस्था नहीं बनने देंगे

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद में क्रिकेट के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। क्रिकेट के विकास में जो भी रोड़ा सामने आएगा, उसे हटाया जाएगा। मेरी पैनी नजर डीसीए के क्रियाकलापों पर है। डीसीए में जिन बुराइयों के विरुद्ध सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। उनके साथ मैं पूरी तरह से खड़ा हूं। जो लोग सदस्यों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी भी पहचान की जा रही है। डीसीए को जेबी संस्था नहीं बनने दिया जाएगा। जो लड़ाई शुरू हुई है, वह अभी जारी है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेयर संजीव सिंह ने डीसीए के वर्तमान कमेटी के खिलाफ क्या कहा?
मेयर संजीव सिंह ने कहा कि 124 सदस्यों द्वारा डीसीए की वर्तमान कमेटी पर अविश्वास जताने के बाद किसी भी सदस्य पर कार्रवाई करना अनुचित और अनैतिक है।
Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad News: अल्पमत वाले डीसीए को कार्रवाई का अधिकार नहीं : मेयर