Dhanbad News: विधायक सहित नौ का सफाई बयान दर्ज
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में मनोज चौहान पर जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोपियों के सफाई बयान दर्ज किए गए। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो समेत नौ आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया। अदालत ने बचाव पक्ष की बहस के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की। मामला 4 सितंबर 2022 का है, जब श्यामडीह के संजीवनी हॉस्पिटल में मारपीट और बेल्ट से गला दबाने की कोशिश का आरोप लगा था।

Dhanbad News: धनबाद। मनोज चौहान पर जानलेवा हमला मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सफाई बयान दर्ज हुआ। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पित नारायण की अदालत में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित नौ आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया। अदालत ने बचाव पक्ष की बहस के लिए 30 नवंबर तय किया। मामला 4 सितंबर 2022 का है। आरोप है कि श्यामडीह के संजीवनी हॉस्पिटल में आरोपियों ने मनोज चौहान के साथ मारपीट और बेल्ट से गला दबाने की कोशिश की थी।


