Dhanbad News: दो गुटों में बंटकर कांग्रेसियों ने बापू को दी श्रद्धांजलि
Dhanbad News: धनबाद में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई। पार्टी के नेताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कांग्रेस बचाओ समिति ने भी विचारों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को धनबाद कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई। नेताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कांग्रेसजनों ने विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके आदर्शों, विचारों और देश हित में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सीता राणा, उपाध्यक्ष क्यूम खान, कालीचरण यादव, योगेंद्र सिंह योगी, महेंद्र दुबे, दिनेश यादव, लक्ष्मण तिवारी, बिलकिश खानम, अक्षयवर प्रसाद, संतोष चौधरी, अख्तर खान गुड्डू, मृत्युंजय सिंह, देवेंद्र पासवान, अरविंद सैनी, अनिल राय, नीतू देवी, रमेश राय आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस बचाओ समिति ने बापू को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस बचाओ समिति धनबाद जिला के संयोजक राजेश्वर सिंह यादव के आवासीय कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को अपने जीवन में उतारने और समाज में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। मौके पर राजेश्वर सिंह यादव, रवींद्र वर्मा, श्रीराम चौरसिया, संजय जायसवाल, कामता पासवान, अवधेश पासवान, हुंमायू रजा, प्रीतम रवानी, अमरनाथ प्रसाद, विजय यादव, राम भगत, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार पांडेय आदि मौजूद थे।


