कांग्रेस की 72 सदस्यीय जिला कमेटी में नए चेहरों को मिला मौका
धनबाद जिला कांग्रेस में अब जंबो कमेटी नहीं बनेगी। 213 सदस्यीय जिला कमेटी को घटाकर 72 सदस्यीय कमेटी घोषित की गई है। इसमें नए चेहरों को मौका दिया गया है। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बाद लिया गया। कमेटी में विभिन्न पदाधिकारियों को कार्यात्मक जिम्मेदारियाँ सौपी गई हैं।

धनबाद जिला कांग्रेस में अब जंबो कमेटी नहीं बनेगी। पिछले साल 213 सदस्यीय जिला कमेटी को घटाकर 72 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित की गई। इसमें 11 उपाध्यक्ष, 26 महासचिव और 36 सचिव बनाए गए हैं। पहली बार जिला उपाध्यक्ष और जिला सचिव में नए चेहरों को मौका दिया गया। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जिला कमेटी की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से अनुमति मिलने के बाद कमेटी की घोषणा की गई है। इसमें विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी कार्यात्मक जिम्मेदारियों के साथ नामित किया गया है। कमेटी में शामिल पदाधिकारियों को विधानसभा का भी प्रभारी बनाया गया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रमेश जिंदल (कोषाध्यक्ष), कुमार गौरव (अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस) आदि शामिल थे।------------कमेटी में शामिल पदाधिकारीउपाध्यक्ष क्यूम खान (प्रभारी टुंडी विधानसभा), नवनीत नीरज (सिंदरी विधानसभा), योगेंद्र सिंह योगी, दिनेश यादव, अवध नारायण प्रसाद (बाघमारा विधानसभा), लक्ष्मण तिवारी, शाहिद कमर, महेंद्र कुमार दुबे, मंटू दास, कालीचरण यादव, इरफान खान चौधरी, महासचिव लगनदेव यादव, अख्तर खान गुड्डू, संतोष कुमार चौधरी, राजेश राम, भानू प्रताप, मधुसूदन मोदक, शहजादा हुसैन, संतोष कुमार महतो, जयप्रकाश चौहान, वीरेंद्र पासवान, विजेंद्र कुमार पासवान, अजय कुमार, अजय सिंह, रवि चौबे, शरीफ अंसारी, आशीष सिन्हा, दीपक सिंह, प्रीतम रवानी, राम दुलारी देवी, हेमंती देवी, बिलकिस खानम, बबलू दास, गणपत महतो, जुबैर अंसारी, मधुसूदन सिंह चौधरी, बंटी दास।
लेखक के बारे में
Gangesh Gunjanशॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।
पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।
विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


