तथागत टीचर्स ट्रेनिंग के नरेश बने कॉलेज टॉपर
Nov 25, 2025 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के तथागत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र नरेश कुमार ने डीएलएड परीक्षा 2025 में 87.21 फीसदी अंक लाकर कॉलेज टॉपर बने। नेहा कुमारी और मनीष कुमार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कॉलेज की अध्यक्ष मीना रानी ने इसे गर्व का पल बताया।

धनबाद। जैक की प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा (डीएलएड) 2025 में तथागत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र नरेश कुमार 87.21 फीसदी अंक लाकर कॉलेज टॉपर बने। दूसरे स्थान पर नेहा कुमारी को 85.28, तीसरे स्थान पर मनीष कुमार को 85 फीसदी, चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से मिथिलेश कुमार महथा व प्रियंका कुमारी को 84.92 फीसदी व पांचवें स्थान पर खुशी परवीन को 84.57 फीसदी अंक मिले। अध्यक्ष मीना रानी ने बताया कि कॉलेज के लिए यह गर्व का पल है। कॉलेज ने टॉप-10 छात्रों (83.35 फीसदी) की सूची जारी की है। सचिव, प्राचार्य समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




