सभी के सहयोग से संगठन मजबूत होता है : महामंत्री
सोमवार को सिजुआ स्थित कतरास क्लब में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (बीएमएस) द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों को कोलियरी क्षेत्र में सदस्यता बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। महामंत्री सुजीत कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती और मजदूरों के अधिकार की रक्षा पर जोर दिया।

सिजुआ स्थित कतरास क्लब में सोमवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (बीएमएस) के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता धकोकसं के केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी तांती ने की। सम्मेलन में आठ क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान वैसे प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोलियरी क्षेत्र में घटते मेनपावर के बीच सदस्यता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हे अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएमएस के महामंत्री सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि विषम परिस्थिति में सिंगल सदस्यता में जाना होगा। सभी के सहयोग से ही संगठन मजबूत होता है। कहा कि कुछ ट्रेड यूनियन की मानसिकता बन गयी है कि किस प्रकार देश के विकास में बाधक बने।
ये मजदूरो के अधिकार के बजाय निजी लाभ के लिए लड़ाई लड़ते हैं। कहा कि असंगठित क्षेत्र में संघ मजदूरों को उसका हक दिलाने का काम करता है। कहा कि देश के विकास में सबसे बड़ी बाधक अफसरशाही है। कोई भी कागजात आगे बढ़ता ही नहीं है। कहा कि कुछ अन्य यूनियनों द्वारा चर्चा फैलाया गया कि नरेंद्र मोदी 12 घंटे काम लेगा। इसको लेकर भ्रामक प्रचार प्रसार किया गया था। कार्यकर्ताओ से कहा कि संघ ही एक ऐसा यूनियन है, जो जमीनी स्तर पर पूर्ण रूप से जानकारी देती है। मौके पर उमेश कुमार सिंह, बीएमएस के धर्मजीत चौधरी, ओम सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, माधव सिंह, भौमिक महतो, मंतोष तिवारी, सुशील कुमार सिंह, अमरेश चौधरी, संजीव यादव आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


