कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित 14 नेताओं पर एफआईआर

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद के अंचल कार्यालय में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान विवाद हुआ। सीओ राम प्रवेश कुमार ने FIR दर्ज कराई, जिसमें जिलाध्यक्ष संतोष सिंह समेत अन्य को आरोपी बनाया गया। आरोप है कि नेताओं ने बिना अनुमति प्रदर्शन किया और सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित 14 नेताओं पर एफआईआर

धनबाद। धनबाद अंचल कार्यालय में आयोजित कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद में धनबाद सीओ राम प्रवेश कुमार ने थाने में बुधवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, मृत्युंजय सिंह, मदन महतो, गोपाल प्रसाद, मनोज यादव, संतोष और महेंद्र दुबे सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। सीओ ने आरोप लगाया कि नेताओं ने बिना अनुमति अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में बाधा डाला और दुर्व्यवहार किया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।