धनबाद क्लब के लिए 23 में 18 ने भरा नामांकन पर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद क्लब चुनाव के लिए नामांकन पर्ची लेने और जमा करने की अंतिम तिथि रविवार को समाप्त हो गई। कुल 23 लोगों ने नामांकन लिया, जिसमें 18 ने पर्चा दाखिल किया। सोमवार को स्क्रूटनी होगी और 10 जून को नाम...

धनबाद क्लब के लिए 23 में 18 ने भरा नामांकन पर्चा

धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद क्लब चुनाव के लिए नामांकन पर्ची लेने और जमा करने की अंतिम तिथि रविवार को समाप्त हो गई। इस चुनाव के लिए कुल 23 लोगों ने नामांकन पर्चा लिया था। इसमें 18 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। सोमवार को नामांकन पर्चों की स्क्रूटनी होगी और 10 जून को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। इस दिन स्पष्ट होगा कि कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि किसी के नाम वापस लेने की संभावना कम ही लग रही है। नामांकन को लेकर धनबाद क्लब में सुबह से ही गहमागहमी रही। दोपहर में भारी समर्थकों के साथ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए चेतन गोयनका ने नामांकन पर्चा दाखिल कर अपनी दावेदारी की।

इस पद के दो अन्य उम्मीदवार क्लब के वर्तमान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक कनोडिया और डॉ ओपी अग्रवाल मैदान में हैं। वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए धीरज कुमार सिंह, डॉ राकेश इंदर सिंह और रूपेश कुमार बंसल ने पर्चा दाखिल किया है। सेक्रेटरी पद के लिए दो उम्मीदवार अतुल डोकानिया और बसंत हेलीवाल मैदान में हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए चेतन कुमार तुलस्यान और रवि भुवानिया चुनाव मैदान में उतरे हैं। ट्रेजरर के लिए दिवाकर पोद्दार और विशाल कक्कड़ चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए छह उम्मीदवार आलोक अग्रवाल, कमल चौधरी, पंकज कुमार गोयल, प्रणव चौधरी, सिद्धांत शाहाबादी और विवेक कुमार अग्रवाल ने पर्चा दाखिल किया है। ---------- तीन पदों पर आमने-सामने की टक्कर इस चुनाव में तीन एकल पद सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी और ट्रेजरर पर सीधा मुकाबला होगा। इन तीनों पदों पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इन दोनों पदों पर तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में है। सबसे मजेदार कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होगा। पांच पदों के लिए छह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। यानी सबसे कम वोट लाने वाला एक-एक उम्मीदवार बाहर होगा। बाकी पांच जीतेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।