Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Cleaning Workers Strike MLA Ragini Singh Supports Their Cause
सफाई कर्मियों की मांगें नहीं मानी गईं तो सड़क से सदन तक लड़ाई : रागिनी

सफाई कर्मियों की मांगें नहीं मानी गईं तो सड़क से सदन तक लड़ाई : रागिनी

संक्षेप:

धनबाद में नगर निगम की सफाई एजेंसी रेमकी के लगभग 550 सफाईकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। विधायक रागिनी सिंह धरना स्थल पर पहुंची और कर्मियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मियों की बहाली और मुआवजे की मांग की। रागिनी ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Dec 24, 2025 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, विशेष संवाददाता नगर निगम की सफाई एजेंसी रेमकी के करीब 550 सफाईकर्मियों की जनता श्रमिक संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह धरना स्थल पहुंचीं और आंदोलनरत कर्मियों को संबोधित किया। बस स्टैंड परिसर में चल रहे धरना में रागिनी सिंह ने सफाईकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया। रागिनी सिंह ने कहा कि रेमकी कंपनी ने पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मियों की बहाली की, दो कैटेगरी में वेतन भुगतान और अधिकारों का हनन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से सड़क हादसे में मृत सफाईकर्मी के परिजनों को अब तक मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधायक ने कहा कि जब तक सफाईकर्मियों के साथ न्याय नहीं होता, वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी। उन्होंने रेमकी और नगर निगम की मिलीभगत का हवाला देते हुए कहा कि यहां मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा। नगर निगम प्रशासन और उनके अधिकारियों की मिलीभगत से रेमकी कंपनी ने नियमों को ताक पर रखकर स्क्रैप की चोरी की। नगर निगम प्रशासन ने अधीनस्थ बसों को धनबाद से बाहर दूसरे राज्य में नियमाविरुद्ध लीज पर दिया है, जो बिल्कुल गलत है। मामले को विधान सभा में उठाऊंगी। मौके पर जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह, शैलेंद्र सिंह, छोटू सिंह, संजय यादव, सेलो पासवान, संजय झा, हुजैफा अंसारी, धीरज यादव, सुनील कुमार वर्मा, रॉबिन गयाली, सन्नी सिंह, प्रेम प्रकाश पासवान, सतेंद्र नोनिया, राजेश रजक, रोहित सिन्हा आदि मौजूद थे।