नगर निगम के हाथों में आएगी शहर की जलापूर्ति व्यवस्था
धनबाद शहर की जलापूर्ति व्यवस्था अब नगर निगम को सौंप दी जाएगी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने नगर निगम को पत्र भेजकर शहरी जलापूर्ति और इसके संचालन की जिम्मेदारी दी है। शहरी क्षेत्र में पानी की सप्लाई 19 जलमीनारों से की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पीएचईडी द्वारा की जाएगी।

धनबाद शहर की जलापूर्ति व्यवस्था नगर निगम के हाथों में आएगी। नगर निगम को शहरी जलापूर्ति, ऑपरेशन और मेंटेनेंस हैंडओवर किया जाएगा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) ने इसके लिए नगर निगम को पत्राचार किया है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति का राजस्व नगर निगम वसूलता है। क्षेत्र में किसी प्रकार की खराबी आने पर निगम द्वारा राशि देने के बाद ही मरम्मत की जा रही है। इसे देखते हुए पेजयल एवं स्वच्छता विभाग मुख्यालय रांची से आदेश आया कि शहरी जलापूर्ति व्यवस्था नगर निगम को ही हैंडओवर कर दिया जाए। विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है।
पूर्व में भी नगर निगम को किया पत्राचारविभागीय कर्मचारियों का कहना है कि पूरी शहरी जलापूर्ति व्यवस्था नगर निगम को हैंडओवर करने के लिए विभाग ने पूर्व में भी पत्राचार किया था। इसके बाद नगर निगम ने शहरी जलापूर्ति को अपने अधीन नहीं लिया जबकि शहरी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा ही पानी सप्लाई की जानी है। ग्रामीण क्षेत्र में पीएचईडी द्वारा पानी सप्लाई की जाएगी। बता दें कि अभी शहरी क्षेत्र में 19 जलमीनारों से छह लाख लोगों को पानी सप्लाई की जा रही है। पाइपलाइन में किसी प्रकार की खराबी आने पर निगम में शिकायत करने पर सीधे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को शिकायत भेज दी जा रही है।शहरी जलापूर्ति को नगर निगम को हैंडओवर करने के लिए पत्राचार किया गया है। मुख्यालय की ओर से आदेश आने के बाद यह पहल की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई सिर्फ पीएचईडी के अधीन होगह।-कुमार समरेंद्र मल्लिक, सहायक अभियंता, पीएचईडी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


