Dhanbad News: सर्किट हाउस का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद के सर्किट हाउस का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। डीसी आदित्य रंजन और अन्य अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण किया और कमरों, लॉबी की स्थिति का मूल्यांकन किया। सर्किट हाउस को आकर्षक बनाने के लिए नए पौधों का रोपण, इंटीरियर्स का आधुनिकीकरण और उच्चस्तरीय सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Dhanbad News: सर्किट हाउस का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। सर्किट हाउस का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शनिवार को डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार एवं डीडीसी सन्नी राज ने सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीसी ने सर्किट हाउस के कमरों, लॉबी और वीआईपी सुइट्स की स्थिति का जायजा लेते हुए कमरों के इंटीरियर को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए। भवन के रखरखाव, परिसर की अंदरूनी सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए बगीचों को नए सिरे से व्यवस्थित करने, नए पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया।

किचन और डाइनिंग एरिया में हाइजीन और उच्चस्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सर्किट हाउस जिले की छवि को दर्शाता है क्योंकि यहां कई महत्वपूर्ण अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी ठहरते हैं। इसके सौंदर्यीकरण, सुविधाओं और रख-रखाव में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो। मौके पर एनडीसी दीपक कुमार दुबे, जिला नाजिर आनंद कुमार सहित संबंधित विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad News: सर्किट हाउस का किया जाएगा सौंदर्यीकरण