धनबाद जिला शतरंज चैंपियनशिप के विजेता बने विकास
धनबाद में आयोजित जिला शतरंज प्रतियोगिता में विकास कुमार सिन्हा ने महेंद्र मेमोरियल ट्रॉफी जीतकर साढ़े छह अंक हासिल किए। राजा बोस उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में अर्चित, साक्षी और वेदांत ने अपने-अपने...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला शतरंज प्रतियोगिता सह महेंद्र मेमोरियल ट्रॉफी का खिताब विकास कुमार सिन्हा ने जीत लिया। विकास ने साढ़े छह अंक हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं राजा बोस छह अंकों के साथ उपविजेता बने। जूनियर वर्ग में अर्चित, साक्षी और वेदांत अपने-अपने वर्गों में चैंपियन बने। धनबाद जिला शतरंज संघ की 36वीं खुली शतरंज प्रतियोगिता व 11वीं महेंद्र मेमोरियल ट्रॉफी का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि धनबाद जिला शतरंज संघ के संरक्षक अरविंद कुमार सिंह थे। विधायक ने शतरंज की चाल की तुलना राजनीति की चाल से करते हुए कहा कि शह-मात का यह खेल दिमाग वाला होता है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि धनबाद के खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीते। जूनियर वर्ग का परिणाम : अंडर-7 में काव्या शर्मा, अंडर-11 बालिका वर्ग : आरोह सिंह, बालक वर्ग : अयान चक्रवर्ती, अंडर-13 : काव्या कुमारी, बालक वर्ग : अंचित शर्मा, अंडर-15 बालिका वर्ग : साक्षी कुमारी, बालक वर्ग : वेदांत राजेश, अंडर-19 गर्ल्स : शगुन कुमारी, बालक वर्ग : प्रियांशु राज, बेस्ट वेटरन : श्याम नंद सिंह।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।