Dhanbad News: बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की आमसभा आज

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा हुई और साल 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट को स्वीकृति मिली। आमसभा 26 जुलाई को सुबह 10:45 बजे होगी, जिसमें सदस्यों से बकाया शुल्क जमा करने की अपील की गई है।

Dhanbad News: बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की आमसभा आज

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को अध्यक्ष प्रमोद गोयल की अध्यक्षता में चैंबर भवन में हुई। संचालन महासचिव लोकेश अग्रवाल ने किया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें ध्वनिमत से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि आमसभा रविवार को होगी।

संगठन की प्रशासनिक मुद्दे

बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट को कोषाध्यक्ष संदीप मुखर्जी ने प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 के बैड डेब्ट्स को राइट ऑफ करने तथा एक अप्रैल से 30 जून तक के आय-व्यय का अनुमोदन भी किया गया।

नगर निगम के मुद्दे

नगर निगम से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लिया गया कि आगामी सप्ताह में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि नए नगर आयुक्त एवं सिटी मैनेजर ने चैंबर की मांग पर राजेंद्र मार्केट, रांगाटांड़ में वाटर हार्वेस्टिंग टैक्स पेनाल्टी के मामले पर विचार किया है और फिलहाल बिना रेन हार्वेस्टिंग के भी पेनाल्टी टैक्स स्थगित रखा गया है।

आमसभा की समय सारणी

बैठक में 26 जुलाई को होनेवाली आमसभा की समय सारणी तय की गई। आमसभा सुबह 10:45 बजे से संगठन कार्यालय, 107 न्यू मार्केट, बैंक मोड़ में होगी, जिसमें वार्षिक प्रतिवेदन, आय-व्यय, सदस्यों के सुझाव तथा पदाधिकारियों का चुनाव प्रमुख एजेंडा रहेगा। चैंबर ने सभी सदस्यों से बकाया सदस्यता शुल्क जमा कर आमसभा में भाग लेने की अपील की है।

सामान्य प्रश्न

आमसभा कब होगी?
आमसभा 26 जुलाई को सुबह 10:45 बजे होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad News: बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की आमसभा आज