शक्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजे गए मारुतिनंदन

Feb 18, 2026 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में शक्ति मंदिर के 29वें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन हनुमान जी की पूजा की गई। इस अवसर पर हनुमान चालिसा और सुंदरकांड का पाठ हुआ। मंदिर को फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया था, और भक्तों को फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।

शक्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजे गए मारुतिनंदन

धनबाद। शक्ति मंदिर के 29वें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को मंडप पूजन एवं अन्य सभी देवताओं का आह्वान के बाद मारुतिनंदन हनुमान जी की पूजा की गई। हनुमान चालिसा व सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर मंदिर के उपाध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पूरे मंदिर को प्राकृतिक फूलों से सजाया गया है। आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। मंगलवार को भक्तों के बीच फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।