आशुतोष बने धनबाद बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष
धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ की वार्षिक आम बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। आशुतोष कुमार मेढ़ अध्यक्ष और महेंद्र प्रताप सचिव चुने गए। बैठक में खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व के लिए एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी 2026 से 2029 तक कार्य करेगी।

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। यूनियन क्लब में शनिवार को धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ की वार्षिक आम बैठक सह नई कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन किया गया। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। झारखंड बॉक्सिंग संघ के पर्यवेक्षकों की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। सर्वसम्मति से आशुतोष कुमार मेढ़ अध्यक्ष और महेंद्र प्रताप सचिव चुने गए। मौके पर पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी व सह-पर्यवेक्षक सुब्रतो सेन उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक पुरुष व एक महिला खिलाड़ी के चयन के साथ हुई, जिन्हें खिलाड़ी आयोग (एथलीट कमीशन) में शामिल किया गया। 2026 से 2029 तक के लिए जिला बॉक्सिंग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित समिति में अध्यक्ष आशुतोष कुमार मेढ़, उपाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सचिव महेंद्र प्रताप, कोषाध्यक्ष पायल कुमारी, संयुक्त सचिव पंकज शाह व अभिमन्यु कुमार चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में देवेंद्र कुमार महतो, कुसुम महतो व रवि कुमार, खिलाड़ी आयोग (पुरुष) महताब आलम, खिलाड़ी आयोग (महिला) खुशबू कुमारी शामिल हैं। अध्यक्ष ने जिले में बॉक्सिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल-संस्कृति को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। विशिष्ट अतिथि डॉ आनंद कुमार उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


