पानी-बिजली के लिए 11 को डीसी ऑफिस का घेराव

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद भाजपा 11 मई को डीसी ऑफिस का घेराव करेगी। पार्टी अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि झारखंड सरकार जनभावनाओं के साथ खेल रही है। लोग पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। इस मुद्दे को उठाने के लिए घेराव का निर्णय लिया गया है।

पानी-बिजली के लिए 11 को डीसी ऑफिस का घेराव

धनबाद। पानी-बिजली संकट सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धनबाद महानगर भाजपा 11 मई को डीसी ऑफिस का घेराव करेगी। भाजपा ने गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि झारखंड की निकम्मी सरकार जनभावनाओं से खेल रही है। जनता को बिजली-पानी तक सही से नहीं मिल रहा है। इन मुद्दों को लेकर झारखंड सरकार को नींद से जगाने के लिए डीसी ऑफिस का घेराव किया जाएगा। मौके पर महामंत्री मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा, अजय निषाद, वीरेंद्र हांसदा, कंचन चौरसिया, रीता प्रसाद, मौसम सिंह, कपूर रवानी, शिवांश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।