Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Becomes a 10 Lakh Vehicle District Amidst Infrastructure Challenges
धनबाद 10 लाख वाहनों वाला जिला बना, राज्य में तीसरे स्थान पर

धनबाद 10 लाख वाहनों वाला जिला बना, राज्य में तीसरे स्थान पर

संक्षेप:

धनबाद, 10 लाख वाहनों वाला जिला बन गया है, जो राज्य में रांची और जमशेदपुर के बाद तीसरे स्थान पर है। 2025 में जीएसटी रियायत के बाद वाहनों की बिक्री बढ़ी, लेकिन सड़क और संसाधनों में विस्तार धीमा है। प्रतिदिन औसतन 25 कारें बिक रही हैं, जबकि ट्रैफिक और प्रदूषण प्रबंधन में कमी है।

Jan 04, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, लखन कुमार धनबाद 10 लाख वाहनों वाला जिला बन गया है। राज्य में रांची और जमशेदपुर के बाद धनबाद जिले में ही सर्वाधिक वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार रांची में 17 लाख और जमशेदपुर में 12 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। धनबाद में 10 लाख वाहनों में एक लाख 27 हजार 310 पब्लिक ट्रांसपोर्ट व कॉमर्शियल वाहन हैं, जबकि आठ लाख 74 हजार 59 सौ वाहन नन ट्रांसपोर्ट हैं। वर्ष 2025 में जीएसटी रियायत के बाद वाहनों की खूब बिक्री हुई। 2025 में सर्वाधिक 63 हजार 362 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। वर्ष 2024 में 53 हजार वाहनों सड़क पर उतरे।

त्योहारी मौसम में विशेषकर अक्तूबर में वाहनों की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सिर्फ अक्तूबर महीने में 11080 वाहनों का रजिस्ट्रेशन धनबाद परिवहन विभाग में किया गया। जीएसटी संशोधन से मिलने वाली छूट के कारण भी वाहनों की सर्वाधिक बिक्री हुई। वाहनों के अनुरूप जिले में सड़क और संसाधन नहीं जिले में जिस रफ्तार से वाहनों की संख्या बढ़ रही है, उस रफ्तार से सड़क से संबंधित संरचना का विस्तार नहीं हो रहा है। आठ लेन सड़क निर्माण के बाद कई सड़कें, फ्लाईओवर, रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) निर्माण की गति काफी धीमी है। इसके अलावा जिले में ट्रैफिक, पार्किंग और प्रदूषण प्रबंधन का स्तर भी काफी पीछे है। प्रतिदिन लगभग 25 कारों की बिक्री जिले में भले ही सड़कें, ओवरब्रिज व अन्य संरचनाएं न बढ़ी हों, लेकिन वाहनों की संख्या बेतहाशा बढ़ी है। बीते वर्ष प्रतिदिन औसतन 176 वाहन जिले की सड़कों पर उतरे। लगभग 25 कारों की बिक्री रोजाना हुई है। निर्माण कार्य की स्थिति प्रोजेक्ट कब होगा पूरा गया पुल चौड़ीकरण जून 2027 मटकुरिया फ्लाइओवर अप्रैल 2028 गोविंदपुर एलिवेटेड रोड अप्रैल 2028 निरसा एलिवेटेड रोड काम शुरू नहीं

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;