बिनोद बाबू की जयंती पर आज विविध कार्यक्रम
धनबाद बीबीएमकेयू में मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मनाई जाएगी। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का दिन बताया। बिनोद बाबू के सपने 'पढ़ो और लड़ो' को...

धनबाद बीबीएमकेयू में मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो जयंती समारोह का आयोजन होगा। बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मनाई जाएगी। विश्वविद्यालय में बिनोद बाबू की जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम का शिड़्यूल जारी कर दिया गया है। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह गौरव दिन है। हमें गर्व है कि हम इस विश्वविद्यालय परिवार का एक अभिन्न अंग हैं। बिनोद बाबू जिनके नाम से यह विश्वविद्यालय स्थापित है। यह उनकी जन्मभूमि के साथ साथ कर्मभूमि भी है। उनका सपना था पढ़ो और लड़ो। विश्वविद्यालय की स्थापना होने से उनका यह सपना साकार हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




